500 बेड के जिला चिकित्सालय में कार्मिकों की भारी कमी, कलेक्टर को सौंपा गया मांग-पत्र

500 बेड के जिला चिकित्सालय में कार्मिकों की भारी कमी, कलेक्टर को सौंपा गया मांग-पत्र

दुर्ग/ जिला चिकित्सालय, जो 500 बेड की क्षमता के साथ प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है, वहां कार्मिकों की गंभीर कमी अब स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर असर डालने लगी है। स्थानीय मरीजों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचते हैं।चिकित्सालय में वाहन चालक, ड्रेसर एवं रेडियोग्राफर के पद स्वीकृत होने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई है।

इसके कारण निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में कठिनाई आ रही है और मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने में बाधा उत्पन्न हो रही है।इसी समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु जीवनदीप समिति की ओर से जिला प्रशासन प्रमुख माननीय कलेक्टर अभिजीत सिंह को मांग-पत्र सौंपा गया।

मांग-पत्र में शीघ्र आवश्यक पदों पर नियुक्ति कर जिला चिकित्सालय की सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की गई।इस अवसर पर जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, सीताराम ठाकुर एवं रमेश साहू उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कार्मिकों की नियुक्ति से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि मरीजों को भी राहत मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?