नॉर्थ जोन पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 10 लाख का प्रतिबंधित गुटखा किया जब्त

नॉर्थ जोन पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 10 लाख का प्रतिबंधित गुटखा किया जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। यह कार्रवाई नॉर्थ जोन पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम द्वारा खमतराई थाना क्षेत्र के एक यार्ड में की गई।पुलिस को लंबे समय से उक्त स्थान पर अवैध गुटखा भंडारण और सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा अवैध रूप से डंप कर रखा गया था।

कार्रवाई के दौरान गुटखे के कई कार्टन बरामद किए गए।पुलिस ने जब्त सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोदाम संचालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गुटखा कहां से मंगाया गया था और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?