रायपुर ब्रेकिंग: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर। अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 13-14 फरवरी और 13-14 मार्च को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को विनियमित किया गया है।रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर–डोंगरगढ़ और दुर्ग–गोंदिया रूट की कई मेमू ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।
वहीं, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस और कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस को विनियमित (रिशेड्यूल/आंशिक नियंत्रण) किया गया है।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
निर्माण कार्य के चलते परिचालन में यह अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
