जमीन विवाद में चचेरे भाई ने की नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में चचेरे भाई ने की नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक नाबालिग लड़के की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतक का चचेरा भाई निकला।जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को मृतक नाबालिग के पिता को एक अज्ञात युवक ने फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है और शव गेहुआ जंगल में पड़ा है। सूचना के बाद परिजनों और पुलिस ने 12 फरवरी को जंगल में तलाश की, जहां 14 वर्षीय नाबालिग का शव मिला।

मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने के निशान पाए गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर संदेह मृतक के चचेरे भाई देवसाय पंडो पर गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मृतक के परिवार से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?