भिलाई में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का शुभारंभ, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

भिलाई में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का शुभारंभ, युवाओं को मिले रोजगार के भिलाई

। रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से रूंगटा कॉलेज, भिलाई में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसरों के लिए पंजीयन कराया।यह रोजगार मेला युवाओं के सपनों को नई दिशा देने का सशक्त मंच साबित हो रहा है। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभावान अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है। साथ ही युवाओं को कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन और रोजगार संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही हैकार्यक्रम

को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रदेश के विकास को गति मिलती हैइस

अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, एसडीएम श्री हरिवंश मिरी, उपसंचालक रोजगार श्री राजकुमार कुर्रे एवं डायरेक्टर श्री साकेत रूंगटा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।दो दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में रोजगार के प्रति उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?