दुर्ग बार एसोसिएशन चुनाव 2026: 28 मार्च को मतदान, दो साल के लिए चुनी जाएगी नई कार्यकारिणी

दुर्ग बार एसोसिएशन चुनाव 2026: 28 मार्च को मतदान, दो साल के लिए चुनी जाएगी नई कार्यकारिणी

दुर्ग/ जिले के अधिवक्ताओं की सबसे अहम संस्था दुर्ग बार एसोसिएशन का बहुप्रतीक्षित चुनाव 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने दो वर्ष के कार्यकाल (2026-28) के लिए संपूर्ण चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। अध्यक्ष सहित कुल 17 पदों पर मतदान होगा, जबकि मतगणना 29 और 30 मार्च को प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होगी।चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने तैयारी भी तेज कर दी है।

इन पदों के लिए होगा चुनावअध्यक्ष – 1 पदवरिष्ठ उपाध्यक्ष – 1 पदउपाध्यक्ष (महिला आरक्षित) – 1 पदसचिव – 1 पदसह-सचिव – 1 पदसह-सचिव (महिला आरक्षित) – 1 पदकोषाध्यक्ष – 1 पदग्रंथालय सचिव – 1 पदसांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव – 1 पदसांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला आरक्षित) – 1 पदकार्यकारिणी सदस्य – 7 पद (इनमें 2 महिला सदस्य के लिए आरक्षित)पदों का क्रम राज्य अधिवक्ता परिषद के मान्यता नियम 2009 के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में मतपत्र तैयार होंगे। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अलग मतपत्र रहेगा।

प्रत्याशियों के लिए पात्रता नियम तय चुनाव अधिकारी द्वारा जारी नियमों के अनुसार:अध्यक्ष पद: ऐसे सदस्य पात्र होंगे जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक संघ की सदस्यता के 15 वर्ष पूर्ण कर लिए हों।उपाध्यक्ष (महिला), सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव: न्यूनतम 7 वर्ष की सदस्यता अनिवार्य।सह-सचिव (महिला सहित), कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव: कम से कम 5 वर्ष की सदस्यता आवश्यक।कार्यकारिणी सदस्य (महिला सहित): न्यूनतम 3 वर्ष की सदस्यता पूर्ण होना अनिवार्य।सभी प्रत्याशियों का नाम संघ की अधिकृत मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है।

चुनावी प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल 2 मार्च – प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन3 मार्च – दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि (शाम 4 बजे तक)6 मार्च – आपत्तियों का निराकरण (दोपहर 2:30 बजे से)7 मार्च – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9-10 मार्च – नामांकन पत्र जमा 13 मार्च – नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी17-18 मार्च – नाम वापसी28 मार्च – मतदान29-30 मार्च – मतगणना एवं परिणाम घोषणा अध्यक्ष पद पर नजरेंइस बार अध्यक्ष पद को लेकर विशेष उत्सुकता है। 15 वर्ष की अनिवार्य वकालत शर्त के चलते अनुभवी अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला रोचक होने की संभावना है।चुनाव संपन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और नई कार्यकारिणी दो वर्षों के लिए संघ की बागडोर संभालेगी।दुर्ग के विधि जगत में यह चुनाव संगठन की दिशा और कार्यशैली तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?