दुर्ग को मिलेगी नई रफ्तार: 95 करोड़ से बनेंगी दो बड़ी सड़कें, 6 किमी तक कम होगा सफर

दुर्ग को मिलेगी नई रफ्तार: 95 करोड़ से बनेंगी दो बड़ी सड़कें, 6 किमी तक कम होगा सफर

दुर्ग | जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य शासन ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने करीब 95 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपये की लागत से 10.3 किलोमीटर लंबी दो सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी

नंदिनी रोड से अवंती बाई चौक तक बनेगी केनाल रोडनंदिनी रोड से अवंती बाई चौक तक 5.03 किमी लंबी केनाल रोड बनाई जाएगी। इसके लिए करीब 65 करोड़ 15 लाख 49 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

सड़क की चौड़ाई 24 मीटर होगीबीच में 12-12 फीट अंतराल पर डिवाइडर बनाया जाएगादोनों ओर लाइटिंग और आकर्षक पेड़-पौधे लगाए जाएंगेयह रोड कैनाल के ऊपर बनाई जाएगी और नीचे पाइप लाइन से पानी की निकासी की व्यवस्था होगीइस सड़क के बनने से अवंती बाई चौक तक पहुंचने का रास्ता 5 से 6 किलोमीटर तक कम हो जाएगा और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।

अंजोरा–रसमड़ा राज्य मार्ग होगा फोरलेन दूसरी परियोजना में अंजोरा–रसमड़ा राज्य मार्ग के 5.26 किमी हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए 30 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे पुलगांव मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी।

गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय ने राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

यदि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन दोनों सड़कों के निर्माण से दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा, दूरी कम होगी और हजारों लोगों को रोजाना राहत मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?