दुर्ग, 10 मार्च।नगर पालिक निगम दुर्ग ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों को देखते हुए करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। निगम प्रशासन ने शहर के सभी करदाताओं से समय पर टैक्स जमा करने की अपील करते हुए घोषणा की है कि अब शनिवार, रविवार तथा अन्य अवकाश के दिनों में भी निगम कार्यालय और सभी जोन कार्यालय खुले रहेंगे।
निगम द्वारा टैक्स जमा करने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक काउंटर संचालित किए जाएंगे। नागरिक नगर निगम के मुख्य कार्यालय के साथ-साथ अपने संबंधित जोन कार्यालयों में भी टैक्स की राशि जमा कर सकते हैं।घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधाकरदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन टैक्स भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। नागरिक घर बैठे ही निगम के पोर्टल के माध्यम से टैक्स जमा कर सकते हैं।
इससे लोगों को कार्यालय आने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी।15 मार्च तक ही चेक से भुगताननिगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चेक के माध्यम से टैक्स भुगतान केवल 15 मार्च तक ही स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद चेक से भुगतान नहीं लिया जाएगा। इसलिए करदाताओं से समय रहते टैक्स जमा करने की अपील की गई है।
बकाया टैक्स पर लगेगा अतिरिक्त शुल्कनगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि यदि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद भी किसी करदाता का टैक्स बकाया रहता है तो उस पर ₹1000 शास्ति शुल्क के साथ 15 प्रतिशत अधिभार लगाया जाएगा।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए समय पर टैक्स जमा करें और नगर निगम की सेवाओं में सहयोग करें।
