पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन
8 मार्च 2026 रविवार को राजा भोज मंगल भवन, दीक्षित कॉलोनी, नेहरू नगर, भिलाई के प्रांगण में पवार क्षत्रिय संघ भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में महिला एवं युवा कार्यकारिणी द्वारा पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नन्दलाल चौधरी (संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, छ.ग.शासन) की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृहद आयोजन किया गया जिसमें संगठन की नींव रखने वाली 70 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया तथा समाज को संगठित करने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों को उनके श्रीमुख से श्रवण किया गया।
इस अवसर पर समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज कल्याण के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। श्रीमती रोशनी पारधी राहंगडाले एवं श्रीमती निशा चौधरी बिसेन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला अध्यक्ष श्रीमती आशा शरणागत एवं सचिव श्रीमती मंजु बिसेन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला महासचिव एवं महिला संरक्षक श्रीमती ममता राहंगडाले का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए वर्तमान में कार्यरत तीनों कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर के साक्षी संरक्षकगण डॉ.वाय.आर.कटरे, श्री जी.एस. राहंगडाले, श्री प्रभाकर खौसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पी.आर.ठाकरे, जनसंवाद सचिव डॉ.दिलीप चौधरी, महासचिव श्री नीतिराज राहॅंगडाले, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद भगत एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही। *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नन्दलाल चौधरी (संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, छ.ग.शासन)* ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाऐं समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परिवार के स्वास्थ्य और देखभाल में महिलाओं की भूमिका अत्यंत अहम होती है। महिलाऐं परिवार की सेहत की मजबूत आधारशिला एवं परिवार की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और उनके सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र उनके सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।
वरिष्ठ संरक्षक डॉ.वाय.आर.कटरे* ने बताया कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। उन्होंने नारी शक्ति को नमन कर महिला दिवस की शुभकामानाऐं दी।युवा कार्यकारिणी के द्वारा वरिष्ठ संरक्षक डॉ.वाय.आर.कटरे की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य रंगपंचमी एवं होली मिलन समारोह एवं राधेश्याम देशमुख, भरत लाल चौधरी, नेतलाल चौहान की मंडली द्वारा फाग गीतों का गायन किया। युवा अध्यक्ष श्री डिलेश बोपचे, उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र बघेल, श्री अनिल बिसेन, श्री लुमेश राहंगडाले सचिव श्री अजय पटले द्वारा वरिष्ठ एवं समाज जनों को गुलाम से तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजजनो से फगवा लेकर स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
रंगपंचमी के कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर होली का आनंद लिया।महासचिव श्री नीतिराज राहॅंगडाले ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी महोत्सव की शुभकामनाएं एवं धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
