कवर्धा में 14 मार्च को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का होली मिलन समारोह
कवर्धा, कबीरधाम।छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला कबीरधाम द्वारा वर्ष 2026 का होली मिलन समारोह 14 मार्च (शनिवार) को कर्मचारी भवन कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन), श्री पी. आर. यादव (प्रांतीय अध्यक्ष, पेंशनर्स छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन), श्री रोहित तिवारी (प्रांतीय अध्यक्ष, लिपिक वर्ग) तथा श्री जी. आर. चंद्रा (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, पेंशनर्स छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन में जिला कबीरधाम के श्री अर्जुन चंद्रवंशी (जिला संयोजक), श्री भावेश शर्मा (जिला सह-संयोजक) और श्री सतीश चंद्राकर (जिला सह-संयोजक) की प्रमुख भूमिका है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला कबीरधाम द्वारा किया जा रहा है।जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर एवं जिला संयोजक श्री अर्जुन चंद्रवंशी ने जिले के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि सभी मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मिलन समारोह मना सकें।
