मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में मैनपाट में पर्यटन परियोजना को मिली रफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से प्रसिद्ध मैनपाट में जल्द ही आधुनिक पर्यटन-आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 4.80 हेक्टेयर (करीब 12 एकड़) भूमि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित कर दी है।यह परियोजना अटल विहार योजना के तहत विकसित की जाएगी, जिसमें आधुनिक पर्यटन और आवासीय सुविधाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रस्तावित परिसर में वेलनेस सेंटर, हर्बल स्पा, मिलेट्स कैफे, स्विमिंग पूल और क्लब हाउस जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जाएंगी। साथ ही ट्री हाउस, कॉटेज और सांस्कृतिक क्षेत्र भी तैयार किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण का विशेष अनुभव मिल सके।सरकार का मानना है कि इस परियोजना से सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे मैनपाट को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और अधिक विकसित किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?