दुर्ग में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की पहल, SSP विजय अग्रवाल ने जामगांव आर के एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण

दुर्ग में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की पहल, SSP विजय अग्रवाल ने जामगांव आर के एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण

दुर्ग। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्ग पुलिस ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना जामगांव आर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चिन्हित एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ग्राम किकिरमेटा, बेल्हारी, कुम्हली और पौहा की सड़कों का अवलोकन किया गया, जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। SSP ने इन स्थानों को एक्सीडेंट हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के आवश्यक उपाय तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने, तेज गति पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स बनाने, अंधे मोड़ों पर रिफ्लेक्टर व कैट आई लगाने तथा रात्रि में दृश्यता बढ़ाने के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क किनारे झाड़ियों या अन्य अवरोधों को हटाने और पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग व यातायात जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा गया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चन्द्रा, एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा, थाना प्रभारी जामगांव आर सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।दुर्ग पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?