नगर निगम दुर्ग में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, महापौर ने जोत प्रज्वलित कर की कलश स्थापना

नगर निगम दुर्ग में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, महापौर ने जोत प्रज्वलित कर की कलश स्थापना

दुर्ग, 19 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग में श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व का शुभारंभ किया गया। महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विधि-विधान से जोत प्रज्वलित कर कलश स्थापना की तथा पूजा-अर्चना की।इस दौरान नगर निगम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। पूजा-अर्चना के साथ ही पूरे परिसर में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और नवरात्रि पर्व की गरिमामयी शुरुआत हुई।

महापौर एवं आयुक्त ने निगम मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार, नीलेश अग्रवाल, हर्षिका संभव जैन, साजन जोसेफ, रेशमा सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।महापौर और आयुक्त ने कहा कि चैत्र नवरात्रि आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है।

नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे सभी भक्तजन उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?