भिलाई इस्पात क्लब में ब्लैक बेल्ट वितरण समारोह, 13 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
भिलाई/ सेक्टर-7 BSP इस्पात क्लब भिलाई में संस्था कारा कु जू बो काई कान फुल कॉन्टैक्ट कराते द्वारा वर्ष 2025 के ब्लैक बेल्ट प्राप्त छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य बेल्ट एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरी राव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर-7 युवा सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चिन्ना केशवलु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के तिलक व पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई, जिसमें ब्लैक बेल्ट काजल बेहरा एवं जे. हर्षिता सहित सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कुल 13 छात्र-छात्राओं को फुल कॉन्टैक्ट कराते की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर ब्लैक बेल्ट, प्रमाणपत्र एवं आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें अरमान देवांगन, मिशिता साहू, रोहन देवांगन, प्रार्थना चंदेल, वेदांत साहू, समीक्षा राव, विपिन दहाते, नील अडातिया, समर्थ साहू, हर्षिता दुबे, दृष्टि यादव, एशनी पाल एवं स्वाति साहू शामिल हैं।सेंसाई गिरी राव ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। वहीं प्रशिक्षकों रामकुमार पांडे, भरत साहू, दीपक गुप्ता, जे.पी. राजू एवं श्रवण साहू ने इस सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया।मुख्य अतिथि चिन्ना केशवलु ने संस्था के अनुशासन और प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने संस्था को भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम के दौरान सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। साथ ही अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और सीनियर ब्लैक बेल्ट रामकुमार पाण्डेय एवं भरत लाल साहू द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन भरत साहू ने किया, जबकि मंच संचालन विधि मिश्रा द्वारा किया गया।
