नाबालिग बालिका अपहरण कांड का खुलासा, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 मार्च 2026 की दरमियानी रात एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से सफलतामामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में दबिश दी। वहां से अपहृत बालिका को मुख्य आरोपी नकुल कश्यप (27 वर्ष), निवासी झूलन, थाना पामगढ़, के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।मुख्य आरोपी सहित सहयोगी भी गिरफ्तारपूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में अपहरण में सहयोग करने वाली एक युवती को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस की तत्परता से बची बड़ी अनहोनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई बेहद जरूरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम ने तेजी दिखाते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर सहित थाना नवागढ़ के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस की इस उपलब्धि की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
