सूने मकान में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार – पूरा सामान बरामद
दुर्ग/भिलाई। थाना छावनी क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। थाना छावनी एवं ACCU टीम की संयुक्त त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर जप्त कर लिया है।
क्या है पूरा मामलाप्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया यू. येल्लमा (50 वर्ष), निवासी श्याम नगर तेलगू मोहल्ला कैम्प-02 भिलाई, ने 23 मार्च 2026 को थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर विशाखापटनम गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे एलईडी टीवी, होम थिएटर, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी हो चुका था।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर सूचना से मिली सफलतामामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छावनी और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से जांच करते हुए संदेहियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने तेलगू मोहल्ला स्थित सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—विवेक मिश्रा (20 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर कैम्प-01 भिलाईएस. जगन (19 वर्ष), निवासी सुंदर नगर कैम्प-01 भिलाईएक अपचारी बालकबरामद सामानआरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद किया, जिसमें—एलईडी टीवी (01 नग)होम थिएटर (01 नग)चांदी का कड़ा, चांदी का कटोरापीतल के 16 ग्लास, 6 गुंडी, 6 लोटा, 3 प्यालेबरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।
आर्थिक लाभ के लिए किया अपराधप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि लंबे समय तक घर खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।टीम की सराहनीय भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में थाना छावनी एवं ACCU टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।
