खुर्सीपार में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मकान मालिक गिरफ्तार

खुर्सीपार में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मकान मालिक गिरफ्तार

भिलाई नगर के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान परिजनों को बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली।

इसके बाद परिजनों ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मकान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है। बच्ची को उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?