सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिवस में 126 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ पोटिया कला में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

दुर्ग। लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर पोटिया कला स्थित शीतला माता मंदिर के समीप स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिन्हित 126 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।शिविर में मरीजों की रक्तचाप एवं शुगर जांच, महिलाओं का स्त्री रोग संबंधी परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई।
चिकित्सा शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रायोजित किया गया।शिविर में डॉ. लवलीना कौर, नर्स मंजुलता साहू, लैब असिस्टेंट पुष्पा साहू, फार्मासिस्ट रेखा राजपूत एवं रोमेश पटेल ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ आकांक्षा मिश्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमजेएफ अनिता तिवारी, सेवा सप्ताह प्रभारी महमूद हिरानी, अध्यक्ष लायन सुनील अग्रवाल, सचिव स्नेहलता साहू, कोषाध्यक्ष विनोद परमार सहित लायन अमर सिंह गुप्ता, रौनक जमाल एवं राजू शारदा की सक्रिय सहभागिता रही।वहीं भोजराज यादव, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति की अध्यक्ष सीता राम ठाकुर, सचिव एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य तथा रेडक्रॉस सदस्य दिलीप ठाकुर ने भी शिविर में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई।
लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवा गतिविधियों का लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में आगे भी विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
