पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की उपलब्धता पर मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की उपलब्धता पर मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर कमिश्नर, आईजी तथा सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अफवाहों से बचना आवश्यक है और नागरिकों को भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान नहीं देना चाहिए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी स्थिति का लाभ उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पेट्रोल-डीजल एवं गैस डिवीजन के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर त्वरित नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?