आक्रोश रैली में मातृशक्ति की भागीदारी, भाजपा ने विपक्ष को घेरा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हजारों महिलाओं की भागीदारी

दुर्ग/रायपुर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे को लेकर रायपुर में आयोजित आक्रोश रैली एवं महिला महासम्मेलन में दुर्ग जिले से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।दुर्ग जिले से इस रैली में शामिल होने के लिए महिलाओं को जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में रवाना किया गया। इस दौरान सुरेंद्र कौशिक ने बसों को भाजपा का झंडा दिखाकर रैली के लिए रवाना किया।

प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति रैली में महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर, मंत्री गायत्री वर्मा, हिमा साहू, शैलेंद्री मांडवी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कांग्रेस पर साधा निशानाजिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में लाया गया तो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसके खिलाफ वोट किया, जिससे उनकी मंशा स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति भविष्य में इसका करारा जवाब देगी।

महिला मोर्चा का बयान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले की महिलाएं बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मातृशक्ति के हितों के खिलाफ खड़े होकर देश के सामने बेनकाब हो चुके हैं।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल इस रैली में भाजपा एवं महिला मोर्चा के जिला, मंडल और प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महिला सशक्तिकरण के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

महिला शक्ति का प्रदर्शन रैली में शामिल महिलाओं ने अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए एकजुटता का परिचय दिया। आयोजन को महिला शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें दुर्ग जिले की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?