जशपुर में बड़ा हादसा: प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराया, लगी भीषण आग

जशपुर में बड़ा हादसा: प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराया, लगी भीषण आग

जशपुर/रायपुर जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराने की सूचना मिली है। टक्कर के बाद पहाड़ पर भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद तेज लपटें उठती देखी गईं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।घटना के कारणों और नुकसान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थिति पर नजरस्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?