यूथ सिख सेवा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, कई विद्यार्थियों की पढ़ाई को मिला सहारा

भिलाई में जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शिक्षा सहायता, मेधावी छात्राओं के सपनों को मिला संबलभिलाई। यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई एवं सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई द्वारा शिक्षा सहायता हेतु प्राप्त विभिन्न आवेदनों का सत्यापन कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के निर्देशन में यह सहायता राशि विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई।समिति ने पिता के साये से वंचित एक मेधावी छात्रा को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए ₹20 हजार की शिक्षा सहायता राशि का चेक प्रदान किया। छात्रा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 12वीं कक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है तथा नीट 2027 की तैयारी कर रही है।इसके अलावा एक ही परिवार की तीन बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।
समिति द्वारा अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी सहयोग दिया गया। एक बच्चे के एडमिशन के लिए ₹5,610, एक बच्ची की पढ़ाई के लिए ₹4,500 तथा अन्य एक छात्रा को ₹4,820 की शिक्षा सहायता राशि प्रदान की गई।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, ताकि कोई भी होनहार बच्चा संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे।
