अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म, सुशासन शिविर में एक ही दिन में बना आधार कार्ड

अबूझमाड़ के सोमरू राम का बरसों का इंतजार खत्म, सुशासन शिविर में एक ही दिन में बना आधार कार्ड

सुशासन तिहार बना दूरस्थ वनांचल के ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आ रहा है। इसकी एक प्रेरक तस्वीर नारायणपुर जिले के ग्राम पीडियाकोट में देखने को मिली, जहां निवासी सोमरू राम पोडियाम का वर्षों से लंबित आधार कार्ड महज एक ही दिन में बनकर तैयार हो गया।दूरी और संसाधनों की कमी बनी थी बड़ी बाधाग्राम पीडियाकोट जैसे दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले सोमरू राम लंबे समय से आधार कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे।

लेकिन भौगोलिक कठिनाइयों, संसाधनों की कमी और आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण उनका आधार पंजीयन नहीं हो पा रहा था। आधार कार्ड नहीं होने से उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।समाधान शिविर में हुआ ऑन-द-स्पॉट निराकरण‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर सोमरू राम के लिए वरदान साबित हुआ।

शिविर में समस्या सामने आते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर उनका आधार पंजीयन कराया। वर्षों से लंबित कार्य कुछ ही घंटों में पूरा हो गया।आधार कार्ड मिलने पर चेहरे पर लौटी मुस्कानहाथ में आधार कार्ड मिलने के बाद सोमरू राम की खुशी साफ दिखाई दी। भावुक होकर उन्होंने विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और प्रशासन ने खुद गांव पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान किया।दुर्गम इलाकों तक पहुंच रही नागरिक सेवाएंजिला प्रशासन के अनुसार ‘सुशासन तिहार’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं को पारदर्शिता और त्वरित व्यवस्था के साथ पहुंचाना है।

नारायणपुर जिले के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में इस तरह मौके पर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?