बी ई ओ द्वारा प्रधान पाठकों का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडा में बैठक संपन्न

कुंडा/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया दीपक ठाकुर के द्वारा कुंडा एवं पेंड्रीकला संकुल के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक प्रधान पाठकों का बैठक लिया गया जिसमें दोनों संकुल के संकुल समन्वयक विष्णु चंद्राकर एवं भागीरथी चंद्राकर तथा कुंडा के संकुल प्राचार्य गुरुदीप सिंह मक्कड़ एवं पेंड्रीकला के संकुल प्राचार्य ओमप्रकाश पांडेय उपस्थित रहे सर्वप्रथम मां सरस्वती के तेलचित्र में दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ किया गया ।

संकुल प्राचार्य द्वय के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया इसी कड़ी में बलदाऊ प्रसाद चंद्राकर विष्णु चंद्राकर श्रीमती स्मृति द्विवेदी श्रीमती ममता सोनी श्रीमती निर्मला साहू एवं श्रीमती त्रिवेणी चंद्राकर के द्वारा भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न योजनाओं एवं शिक्षा मंत्री के योजना अनुरूप विद्यालय प्रबंधन की बात कही गई वहीं पर व्ही एस के में अटेंडेंस लगाने के साथ ही साथ शाला प्रारंभ के पूर्व पांच प्रार्थनाएं एवं भोजन के समय प्रार्थना के साथ ही साथ छुट्टी के समय प्रार्थना करना अनिवार्य बताया गया उन्होंने कहा कि वह शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक पद से कार्य प्रारंभ कर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं तो उन्हें स्कूलों की रिक्तियों के बारे में पता है ।

जिससे सारी समस्याओं का समाधान करने में उन्हें सुविधा होगी समस्त प्रधान पाठकों को संकुल प्राचार्य कुंडा एवं संकुल प्राचार्य पेंड्रीकला के द्वारा भी संबोधित किया गया विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुल 13 दिनों में विकासखंड पंडरिया के 38 संकुल में बैठक लेकर 535 प्रधान पाठकों को शासन एवं शिक्षा मंत्री के योजनाओं को क्रियान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया बैठक में दोनों संकुल के समस्त प्रधान पाठक उपस्थित रहे समयानुसार स्वल्पाहार के पश्चात बैठक समाप्ति की घोषणा की गई ।
