महंगाई भत्ता और डीए एरियर्स की मांग को लेकर कर्मचारी संघ का आंदोलन

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने राज्य शासन द्वारा लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। संघ ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों तथा आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया गया है, लेकिन प्रदेश के लगभग साढ़े चार लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अब तक डीए की घोषणा नहीं की गई है।

इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।संघ ने केंद्र सरकार की तिथि से महंगाई भत्ता लागू करने, पूर्व के डीए एरियर्स का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इसी कड़ी में 3 जून को भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संघ के प्रांतीय महामंत्री, जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव ने जिले के सभी कर्मचारी साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम के सामने उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?