पीएम आवास योजना : लॉटरी से 10 हितग्राहियों को मिला आशियाना, महापौर ने सौंपे आवंटन पत्र

पीएम आवास योजना : लॉटरी से 10 हितग्राहियों को मिला आशियाना, महापौर ने सौंपे आवंटन पत्र

सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी और गोकुल नगर में हुआ आवास आवंटन

पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के जरिए हितग्राहियों ने स्वयं चुना अपना आवास किराये पर देने पर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी

दुर्ग, 29 मई। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों का आवंटन लगातार पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी एवं गोकुल नगर में एएचपी घटक के तहत निर्मित किफायती एवं आकर्षक आवास शहरवासियों के लिए बेहतर आवासीय विकल्प बनकर उभर रहे हैं, जिसके चलते हितग्राहियों द्वारा लगातार आवेदन किए जा रहे हैं।निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों के आधार पर निष्पक्ष तरीके से लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गोकुल नगर में 1, सरस्वती नगर में 5 तथा मां कर्मा बोरसी में 4 आवासों के लिए कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका लॉटरी प्रक्रिया के जरिए आवंटन किया गया।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, शशि साहू, रंजीता पाटिल एवं सहायक अभियंता संजय ठाकुर की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कर हितग्राहियों को आवंटन पत्र प्रदान किए।लॉटरी प्रक्रिया की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक हितग्राही ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

निगम प्रशासन ने जानकारी दी कि हितग्राहियों द्वारा सम्पूर्ण राशि जमा करने के बाद उन्हें आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकानों में केवल पात्र हितग्राही ही निवास करेंगे। यदि कोई हितग्राही आवास को किराये पर देता पाया गया, तो नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन दीपक संचेती (सीएलटीसी एमआईएस) द्वारा किया गया। इस दौरान रामदास साहू, सहायक ग्रेड-03 सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?