विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम परिसर में पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प महापौर अलका बाघमार सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया
दुर्ग, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
नगर निगम द्वारा शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए लगातार अभियान संचालित किए जा रहे हैं।महापौर अलका बाघमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाए तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकता है ।सभापति
श्याम शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने और निभाने का अवसर है। पर्यावरण असंतुलन की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने बताया कि नगर निगम स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विभिन्न वार्डों में पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान शिव नायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर महापौर और सभापति के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उन्होंने
कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण की परंपरा विकसित की जानी चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
