गरियाबंद दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में होंगे
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज शनिवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जिला पंचायत भवन में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में संभाग एवं जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे और विभागवार कार्यों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे।समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे।इस
दौरान वे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
