कमल नारायण चौहान, अंजू कोशले सहित कई हस्तियां होंगी सम्मानित

दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमियों एवं समाजसेवियों को 7 जून को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में “विशिष्ट व्यक्ति अलंकरण” से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम बड़े औरी में वृक्ष पूजन, पौधारोपण एवं सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय श्री कमल नारायण चौहान, श्रीमती अंजू कोशले तथा श्री लक्ष्मी नारायण बंजारे को सम्मानित किया जाएगा

इसके साथ ही शिक्षक एवं समाजसेवी श्री धरमदास बंजारे को भी “विशिष्ट व्यक्ति अलंकरण” से सम्मानित किया जाएगा। श्री बंजारे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व में दिल्ली में आयोजित एनसीईआरटी के यूथ महोत्सव में सम्मानित किया जा चुका है तथा उन्हें अम्बेडकर रत्न सेवा सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।कार्यक्रम के आयोजन में जनसेवक अरुण जोशी, पर्यावरण प्रेमी देवचरण साहू तथा उनके सहयोगी पवन साहू, हितेंद्र पटेल, योगेश्वर बंजारे, रूपेंद्र साहू और बलराम वैष्णव सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं ।

आयोजकों ने बताया कि समारोह के दौरान वृक्ष पूजन और पौधारोपण के साथ सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित लोगों को मंच प्रदान कर उनके कार्यों को सम्मानित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पर्यावरण प्रेमी देवचरण साहू ने हजारों पौधे लगाकर उनके संरक्षण और देखभाल का अनुकरणीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण और समाज में सकारात्मक संदेश देना है । समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा दुर्ग जिले के जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?