सरपंच ललिता निषाद के नेतृत्व में ग्राम पिपरछेड़ी में हुआ भव्य गायत्री यज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम

पिपरछेड़ी। ग्राम पिपरछेड़ी में 7 मई को शीतला मंदिर परिसर में सरपंच ललिता निषाद के नेतृत्व एवं विशेष पहल पर भव्य गायत्री यज्ञ एवं छत्तीसगढ़ यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं तथा गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आयोजन को विशेष रूप से संपन्न कराया। उनके प्रयासों से गांव में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ और ग्रामीणों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का अवसर मिला।यज्ञ कार्यक्रम के साथ-साथ गांव के विभिन्न परिवारों के घरों में गायत्री यज्ञ, गर्भाधान दीक्षा तथा गृह पूजा के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इन संस्कारों में भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने सरपंच ललिता निषाद के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया।कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने गांव के विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
