आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में विभाग के अवर सचिव के.एल. कश्यप द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार विभाग में कार्यरत कई अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादलों का उद्देश्य विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया जा रहा है।
विस्तृत तबादला सूची और प्रभावित अधिकारियों के नाम आदेश में शामिल हैं।



