टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति में देरी का मामला, दुर्ग सांसद से लगाई न्याय की गुहार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने पदोन्नति प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं होने को लेकर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और त्वरित निराकरण की मांग की।संघ ने सांसद से स्वसंज्ञान लेकर पात्र शिक्षकों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आवेदन प्रस्तुत किया। संघ के अनुसार, शासन एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किए जाने के बावजूद आज पर्यन्त प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद विजय बघेल ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग छत्तीसगढ़ श्री के.डी. राव से दूरभाष के माध्यम से चर्चा की। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारियों के स्तर पर जल्द आवश्यक कार्रवाई होगी और पात्र टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।संघ की ओर से बताया गया कि प्राथमिक प्रधान पाठक सहित उच्च वर्ग शिक्षक के पदों पर पदोन्नति में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को शामिल करने की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मंडल में ये शिक्षक रहे मौजूदइस दौरान संगठन के नागेन्द्र मारावी, चेमन साहू, फगनू साहू, जितेन्द्र यादव, सूरज नंदन साहू, ओमप्रकाश महेला, जितेन्द्र डाहट, राजू वर्मा, गोलू, खेमेन्दर कुमार, दिलीप, रविन्द्र चन्द्राकर, सुज्ञान दास, महेन्द्र, राजेन्द्र प्रजापति, अशोक वर्मा, चेतन लाल साहू, हरिचंद वर्मा, मनीष कुमार साहू, रामसागर मारकंडे और खुशबू सेन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
