एसीबी की कार्यवाही विद्युत विभाग कार्यालय का बाबू गिरफ्तार

एसीबी की कार्यवाही विद्युत विभाग कार्यालय का बाबू गिरफ्तार

मस्तूरी।प्रार्थी त्रिलोकी साहू, निवासी ग्राम पारघाट जिला बिलासपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाया था। शिकायत में उसने बताया कि उसके ग्राम पाराघाट स्थित करीब एक एकड़ कृषि जमीन में शासन की योजना के तहत् निःशुल्क विद्युत पोल लगवाना था। इसके लिए सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी में आवेदन दिया था।

इस दौरान कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा द्वारा पोल लगाने का प्रोसेस करने के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् आगे की कार्रवाई की जा रही है।विजुअल 03

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?