भिलाई में 17 जुलाई से शुरू होगी सीबीएसई क्लस्टर-2 बैडमिंटन प्रतियोगिता

भिलाई। श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुडको, भिलाई में सीबीएसई क्लस्टर-2 बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन समारोह 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश बुरमन विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष आई.पी. मिश्रा करेंगे।विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन में सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।
प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तथा खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।
