ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन, बुकलेट का हुआ विमोचन

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन, बुकलेट का हुआ विमोचन

हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ रायपुरा, रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई से 15 जून 2026 तक स्कूली बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 बच्चों ने भाग लेकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया।संघ के अध्यक्ष श्री सैयद अनवर अली ने बताया कि कलेक्टर रायपुर के निर्देशानुसार प्रशिक्षक श्री पटनायक, श्री बागी एवं श्री अनिल सिंह द्वारा खिलाड़ियों को अनुशासित एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविरार्थियों को डाइट चार्ट के अनुसार विटामिनयुक्त नाश्ता उपलब्ध कराया गया तथा सुबह-शाम नियमित अभ्यास कराया गया। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी समय-समय पर उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।समापन समारोह में सभी प्रशिक्षित बच्चों को टी-शर्ट एवं कलेक्टर महोदय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कवरेज तथा मुख्य अतिथियों के सहयोग संबंधी जानकारी पर आधारित रंगीन बुकलेट का विमोचन संघ के अध्यक्ष श्री सैयद अनवर अली, संयोजक श्री मंगलेश्वर सिंह एवं श्री मार्तंड सिंह द्वारा किया गया।

बुकलेट के प्रकाशन में मीडिया प्रभारी पंकज नायक एवं शशांक चौहान का विशेष सहयोग रहा।समापन समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील शर्मा, शेखर सिंह, अनुराग उपाध्याय, श्याम कार्तिक शर्मा एवं ढुलेन्द्र ताम्ब्रे सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव श्री रमाकांत निषाद ने किया तथा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?