राज्य सलाहकार ने किया कबीरधाम जिले के 3 स्थानों का दौरा, स्वच्छता और FSTP प्लांट का लिया जायजा।
रूसे में 4 प्रकार के कचरा पृथक्करण पर जोर, बोड़ला और कवर्धा में ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा।
पंडरिया–SWM Rules-2026 के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा मैडम ने कबीरधाम जिले के पंडरिया, बोड़ला और कवर्धा विकासखंड का दौरा किया।राज्य सलाहकार ने सबसे पहले पंडरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रूसे में बने सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने *सूखा, गीला, लाल और काला* – 4 प्रकार के कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया देखी। स्व-सहायता समूह की दीदियों, कचरा कलेक्शन करने वाली दीदियों, मितानिन दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करें। यही कार्य आपकी आजीविका का स्थाई साधन बनेगा। इसके बाद राज्य सलाहकार बोड़ला विकासखंड के सारंगपुरकला स्थित FSTP प्लांट पहुंचीं।
यहां उन्होंने तरल अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्लांट के बेहतर संचालन व रख-रखाव के निर्देश दिए। कवर्धा ब्लॉक के ग्राम धरमपुरापुरा क्षेत्र में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। यहां भी स्वच्छता, कचरा संग्रहण और निपटान की स्थिति देखकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरे में जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वाति शुक्ला, विकासखंड समन्वयक पंचूराम टंडन, ग्राम पंचायत रूसे के सरपंच दिलीप कुमार चंद्रवंशी, सचिव रमेश शर्मा, पंच प्रेमचंद्र चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, मुखी राम साहू, अमित चंद्रवंशी सहित स्व-सहायता समूह की दीदियां, मितानिन दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राज्य सलाहकार ने कहा कि जिले को ODF+ और कचरा मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
