कबीर नगर की शराब भट्टी हटाने की मांग तेज, कलेक्टर ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

कबीर नगर की शराब भट्टी हटाने की मांग तेज, कलेक्टर ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

दुर्ग / कबीर नगर, करहीडीह वार्ड क्रमांक 15 और ड्रीम सिटी कॉलोनी में संचालित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आबादी के बीच संचालित शराब भट्टी से कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक माहौल पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए तत्काल स्थल परिवर्तन की मांग की।

ज्ञापन मिलने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस की नियमित निगरानी रहेगी। साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की जाएगी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराब भट्टी के स्थान परिवर्तन के संबंध में छह माह पहले ही शासन को पत्र भेजा जा चुका है और जल्द ही कार्रवाई होने की उम्मीद है।सर्व समाज ने प्रशासन को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में शराब भट्टी नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?