पत्थर खदान में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव SDRF ने किया बरामद30 फीट गहराई में डीप डाइविंग कर SDRF के जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पत्थर खदान में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव SDRF ने किया बरामद 30 फीट गहराई में डीप डाइविंग कर SDRF के जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

बेमेतरा/बेरला, 10 अगस्त 2026। ग्राम चंडी भाठा स्थित पत्थर खदान में नहाने के दौरान गहराई में जाने से डूबे 22 वर्षीय युवक का शव एसडीआरएफ दुर्ग संभाग की टीम ने दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद कर लिया। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था।जानकारी के अनुसार 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे ग्राम चंडी भाठा, थाना बेरला क्षेत्र स्थित पत्थर खदान में चार युवक नहाने पहुंचे थे।

इसी दौरान हर्ष दास पिता गोपाल दास, उम्र 22 वर्ष, निवासी भानपुरी, रायपुर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग को मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम 10 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई और पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव एवं चंद्रप्रताप जंघेल ने करीब 30 फीट गहरे पानी में डीप डाइविंग कर युवक की तलाश की।

लगातार प्रयास के बाद सुबह करीब 8:15 बजे SDRF टीम को सफलता मिली और युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी धनीराम यादव के साथ जवान चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, राजेश नेताम, रमेश रात्रे, भूपेंद्र सिंह, कुंजेश कुमार, भानुप्रताप, सूरज भांडेकर, ओंकार एवं शारदा प्रसाद शामिल रहे।SDRF की टीम ने गहरे पानी में जोखिम उठाते हुए समयबद्ध तरीके से अभियान चलाकर शव को बरामद किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?