विश्व आदिवासी दिवस पर कुई में हुआ भव्य आयोजन, संस्कृति और विरासत संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व आदिवासी दिवस पर कुई में हुआ भव्य आयोजन, संस्कृति और विरासत संरक्षण का लिया संकल्प

कुई। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम कुई में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति एवं समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने, नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने आदिवासी महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कुई के सरपंच धनंजय लहरे, उपसरपंच आनंद मरावी, पंचायत सचिव फिरत मरावी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया रजक सहित पंच राधेश्याम वाटिया उपस्थित रहे।

इसके अलावा हेमू मरावी, गणेश राज, सुरेश धुर्वे, सोन सिंह तिलगाम, जनक धुर्वे, मनोज मरकाम, धनसिंह धुर्वे, जेठू परस्ते, शिवकुमार वाटिया सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं एवं समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?