दृढ़ संकल्प, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य : विधायक भावना बोहरा

दृढ़ संकल्प, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य : विधायक भावना बोहरा

पंडरिया। विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन सोमवार को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पंडरिया में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा रहीं। समारोह में विकासखंड के लगभग 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अपने प्रेरक उद्बोधन में विधायक भावना बोहरा ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा धन बताते हुए पूरे मनोयोग से अध्ययन करने, अच्छे संस्कार अपनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उचित समय पर विद्यार्थियों को एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट प्रदान किया जाएगा।

स्वागत भाषण में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक के निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?