सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा: इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा: इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट चलाने का आरोप है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी “3 STUMPS” समेत “डायमंड” और “मेट्रो” नाम के मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलवा रहा था। इस नेटवर्क के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक लग्जरी BMW कार, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।इससे पहले क्राइम ब्रांच ने 27 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान ही बाबू खेमानी का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रैक कर मुंबई से दबोचा।बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से अलग-अलग नामों से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहा था और तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर अपना नेटवर्क देश के कई शहरों तक फैला चुका था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस सट्टा सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?