दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, राहुल गांधी से मांगा जवाब

दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, राहुल गांधी से मांगा जवाब

जेएनयू की छात्राओं से जुड़े कथित यौन शोषण मामले को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की उठाई मांग

दुर्ग। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका और चुप्पी पर सवाल उठाते हुए किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से मामले में स्पष्ट जवाब देने और संबंधित कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग की।जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व महिलाओं के अधिकारों की बात करता है, लेकिन अपनी पार्टी से जुड़े गंभीर आरोपों के मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगा।

महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही की मांगजिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर ने कहा कि जेएनयू की छात्राओं से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले में कांग्रेस नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ओर महिलाओं के अधिकारों और न्याय की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपनी पार्टी से जुड़े व्यक्ति पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में पर्याप्त जवाबदेही नहीं दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार, मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के विरुद्ध छात्राओं से संबंधित शिकायतों का मामला चर्चा में है। इस मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए।तृप्ति चंद्राकर ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले में पारदर्शिता बरतते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की मांग है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो, पीड़िताओं को न्याय मिले और दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।महापौर अलका बाघमार सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी रहे मौजूदविरोध प्रदर्शन में दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, महिला मोर्चा जिला संभाग प्रभारी श्रीमती शीतल नायक, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती कुमुद बघेल, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पदमा देवांगन, श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती दिव्या कलियारी, जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ममता राव एवं श्रीमती भारती साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती झरना वर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कु. श्वेता यादव और सोशल मीडिया सह-प्रभारी श्वेता बक्शी सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रीति साहू, किरण यादव, उषा साहू, संजू शर्मा, श्वेता कन्नौजिया, अंजू तिवारी, दिनेश्वरी तुरकर, सुमन वर्मा, अनुपमा गोस्वामी और हेमलता देशमुख सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?