कर्मचारी फेडरेशन की नवपदस्थ कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात, नियमित बैठक पर बनी सहमति

कर्मचारी फेडरेशन की नवपदस्थ कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात, नियमित बैठक पर बनी सहमति


कवर्धा। सोमवार को कर्मचारी फेडरेशन क्लब के जिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी, सह-संयोजक परणेन्द्र शर्मा सहित फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं समस्त कर्मचारीगण ने नवपदस्थ कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर के फेडरेशन से जुड़े कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मुलाकात में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।


कलेक्टर ने कर्मचारी हितों को लेकर सकारात्मक एवं संवेदनशील रुख अपनाते हुए कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति दी। इस पहल को कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण और संवाद की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित बैठक होने से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और उनके निराकरण की दिशा में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।


इस अवसर पर फेडरेशन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?