दुर्ग में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने उठाई मांग, पदोन्नति प्रस्ताव और काउंसलिंग तिथि जल्द जारी करने की अपील

दुर्ग में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने उठाई मांग, पदोन्नति प्रस्ताव और काउंसलिंग तिथि जल्द जारी करने की अपील

दुर्ग। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपकर लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। संघ ने पदोन्नति प्रस्ताव, रिक्त पदों की जानकारी और पदोन्नति काउंसलिंग की तिथि शीघ्र प्रकाशित करने की मांग की है।संघ का कहना है कि कार्यालय द्वारा 13 अगस्त 2026 को अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक पदोन्नति प्रस्ताव नहीं मंगाया गया है। इससे पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे सहायक शिक्षकों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में पदोन्नति प्रस्ताव का तत्काल प्रकाशन करने की बात कही है, ताकि सभी सहायक शिक्षक निर्धारित समय पर अपने गोपनीय प्रतिवेदन जमा कर सकें। इसके साथ ही रिक्त पदों की डीपीसी प्रस्ताव और स्कूलों की डीपीसी प्रस्ताव की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की गई है।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शिक्षा संभाग दुर्ग में विषयवार पदोन्नति की प्रक्रिया प्रस्तावित है। ऐसे में विषयवार रिक्त पदों की जानकारी तत्काल सार्वजनिक की जाए, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और शिक्षकों को सही जानकारी मिल सके।संघ ने पदोन्नति काउंसलिंग की तिथि भी जल्द घोषित करने की मांग की है।

संघ ने संबंधित अधिकारियों से पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की अपील की है।ज्ञापन के साथ संघ की ओर से संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के पदोन्नति प्रस्ताव दिनांक 20 अगस्त 2026 की प्रासंगिक प्रति तथा लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के 7 अगस्त 2026 के पदोन्नति कार्यवाही संबंधी आदेश की प्रति भी संलग्न की गई है।संघ ने उम्मीद जताई है कि विभाग द्वारा मांगों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?