10 घंटे की मूसलाधार बारिश से राजनांदगांव जलमग्न, अस्पताल से अंडरब्रिज तक भरा पानी

10 घंटे की मूसलाधार बारिश से राजनांदगांव जलमग्न, अस्पताल से अंडरब्रिज तक भरा पानी

राजनांदगांव। जिले में पिछले करीब 10 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बसंतपुर जिला अस्पताल, गैलेक्सी अपार्टमेंट, इंदिरा नगर, रामनगर, ममता नगर और मोतीपुर अंडरब्रिज सहित कई क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। निचले इलाकों में जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बसंतपुर जिला अस्पताल परिसर भी जलभराव की चपेट में आ गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अस्पताल के वार्डों तक पानी नहीं पहुंचा और मरीज पूरी तरह सुरक्षित रहे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण ड्रेनेज सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बना, लेकिन पानी की निकासी का कार्य लगातार जारी है।इधर, नगर निगम का कहना है कि बारिश के बीच निगम की टीमें लगातार जल निकासी में जुटी हुई हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक बारिश से पहले शहर के प्रमुख नालों की सफाई कराई गई थी, लेकिन अत्यधिक वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकालने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास में लगी हुई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?