कंवर समाज महिला मंडल भिलाई का तीज मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न
भिलाई, 8 सितंबर 2025।कंवर समाज महिला मंडल भिलाई द्वारा तीज मिलन समारोह 2025 का भव्य आयोजन सड़क-11, आशीष नगर, भिलाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिसाली नगर निगम की महापौर माननीया शशि सिन्हा रही। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमति अंबिका दाउ उपस्थित रहीं।
दोनों अतिथियों ने समाज की महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएँ दीं और समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रेरक बताते हुए उनकी सहभागिता की सराहना की।तीज क्वीन का खिताब दीपिका चंद्रवंशी, उमा चंद्रवंशी, भोज चंद्रवंशी को प्रदान किया गया, जबकि सोलह सिंगार का सम्मान ज्योति चंद्रवंशी और माधुरी रावके को मिला। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत, नृत्य और खेलों का आयोजन किया गया, जिससे आयोजन में एक अलग ही उत्सव का वातावरण बना।
कार्यक्रम में कंवर समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति रंजना चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष कांति ठाकुर, कोषाध्यक्ष देवकी ठाकुर, संगठन सचिव गीतांजली जयसिंधु, सचिव माधुरी रावके सहित कार्यकारिणी की सदस्याएँ उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।इस आयोजन की जानकारी छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रताप यादव द्वारा साझा की गई।
उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएँ परंपरा और आधुनिकता के संतुलन को साधते हुए समाज को नई दिशा दे रही हैं।
