सुमेधा डैम में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरे दिन मिला शव चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था नरेश साहू, नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

कोरबा / जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेधा डैम में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और घूमने गए नरेश साहू का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, जमनीपाली निवासी नरेश साहू, पिता फिरतुराम साहू, शुक्रवार शाम अयोध्यापुरी से अपने तीन दोस्तों के साथ बांकी मोंगरा स्थित सुमेधा डैम घूमने गया था।
इस दौरान सभी दोस्त डैम में नहा रहे थे। तभी नरेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।घटना के बाद नरेश की तलाश शुरू की गई। रातभर खोजबीन जारी रही। शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। महज 15 वर्ष की उम्र में नरेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बांकी मोंगरा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
