दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: 2 साल 11 माह की बच्ची में H1N1 की पुष्टि
-दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची की आरटी-पीसीआर जांच में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंची और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई। परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं।
आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने कहा गया है।बाइट -डॉ आशीषन मिंज सिविल सर्जन दुर्ग जिला अस्पताल
