विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर ने संकुल प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर ने संकुल प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कबीरधाम/ लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के आदेश अनुसार समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पर “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के संबंध में जिला दण्डाधिकारी,संयुक्त संचालक,अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त निर्देश के अनुसार शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर ने ली बैठक।

बैठक के दौरान समस्त हाई, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयकों को बताया कि इस अभियान में कुल 12 कार्यक्रम किया जाना है जिसमें से तीन प्रमुख कार्यक्रम शिक्षा विभाग के द्वारा 17 सितंबर को समस्त विद्यालय में सायं 6 बजे “सौ आशीर्वाद का दीया” जलाना है। यह कार्यक्रम 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धि तथा 25 वर्षों में उपलब्धि प्राप्त करने को लेकर किया जा रहा है। 18 सितंबर को “मेरे सपनों का भारत” पर चित्रकला भाषण एवं रंगोली का आयोजन किया जाएगा।

जिसकी प्रदर्शनी 19 को विद्यालय स्तर पर किया जाकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया जायेगा। प्राथमिक, पूर्व माध्य., उच्च एवं उच्चतर माध्य. विद्यालय की यह प्रतियोगिता को तीन स्तर पर किया जायेगा। 18 सितंबर से प्रारंभ होकर 03 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय से चयनित बच्चों को संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके निरीक्षण हेतु शिक्षा विभाग के सहा. शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, शैक्षिक समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग किए जाएंगे। संकुल से चयनित सभी विद्यालय से चयनित एक-एक प्रतिभागी का विकासखंड स्तर में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक का 28 सितंबर तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का 1 अक्टूबर को प्रतियोगिता होगी। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “नमो सेवा गाथा” के अंतर्गत अनकही कहानी, संगीतमय नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया जायेगा।

इसके अलावा MBU की रिपोर्टिंग, ड्राप आउट बच्चों का सर्वें, मध्याह्न भोजन मात्रा की मीनू, स्वच्छ्ता, बच्चों को 20 एवं 25 तक पहाड़ा के अलावा भाषा को धाराप्रवाह पढ़ने, प्रार्थना लाउड स्पीकर से निर्धारित क्रम से कराने पर विशेष ध्यान देने, भवन विहीन, अति जर्जर भवन का प्रस्ताव बनाने, शैक्षणिक कैलेंडर अनुसार परीक्षा के पूर्व कोर्स पूरा करने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर, खंड स्रोत समन्वयक राममुरारी यादव, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू एवं 38 संकुल के सभी प्राचार्य व समन्वयक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?