आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग ने सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर को किया सम्मानित

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग ने सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर को किया सम्मानित

दुर्ग। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर को सम्मानित किया गया।कार्यालय कलेक्टर दुर्ग में विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास द्वारा दोनों को सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान विभाग द्वारा संचालित विज्ञान विकास केंद्र एवं कन्या छात्रावास परिसर, दुर्ग में निवासरत छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण, मार्गदर्शन तथा उनके हित में किए जा रहे कार्यों में विगत कई वर्षों से नियमित एवं सक्रिय योगदान के लिए दिया गया।बताया गया कि सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर इससे पहले भी केंद्रीय जेल प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सम्मानित हो चुके हैं।

सम्मान मिलने पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, सत्यम शिवम सुंदरम समिति, जीवन दीप समिति, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?